By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020
पणजी। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा दो सौ से ज्यादा सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। केंद्र में भाजपा की सहयोगी आरपीआई के प्रमुख आठवले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह भी पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी पार्टीरिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के लिए चार से पांच सीटों की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाल के दौरे ने यह साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार से गिने-चुने दिन बचे हैं।