मोदी सरकार ही कर सकती है आतंकवाद का मुकाबला, मिलेंगी 282 से अधिक सीटें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

जयपुर। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 282 से भी अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 282 सीटें जीतीं थीं। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यह संख्या इससे अधिक ही रहेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही है जो आतंकवाद का मुकाबला कर सकती है और देश को मजबूत नेतृत्व दे सकती है।

इसे भी पढ़ें: अब बदल जाएगा अभिनंदन का अर्थ, मोदी बोले- ये भारत की ताकत है

जावड़ेकर ने यहां पार्टी की  कमल संदेश बाइक महारैली  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वह रैली में राजस्थान के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी के साथ बाइक पर बैठे। पार्टी राज्य भर में ये रैली आयोजित कर रही है। केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व अन्य नेताओं ने अलग अलग स्थानों पर इन रैलियों में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

भाजपा ने आयोग से निकम को ‘बदनाम’ करने के लिए वडेट्टीवार के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया