कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की कांग्रेस सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों व बिगड़ी कानून- व्यवस्था के खिलाफ 16 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक उपवास रखने तथा 17 दिसंबर को  आरोप पत्र  जारी करने की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने बताया कि कांग्रेस सरकार के एक साल पूरा होने पर उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 52 आरोपों के साथ एक ‘आरोप पत्र’ जारी करेगी यानी सरकार के कार्यकाल के हर सप्ताह के लिए एक आरोप होगा।

उन्होंने कहा कि इसी दिन पार्टी पंचायत समिति मुख्यालयों पर 365 मीटर पैदल मार्च करके सरकार की नाकामियों के बारे में लोगों को बताएगी।राज्य के हाड़ौती इलाके में खाद की कथित किल्लत का जिक्र करते हुए पूनियां ने राज्य सरकार पर अन्नदाता किसान की आवाज को अनसुनी करने का आरोप लगाया और कहा, ‘ जहाँ राजस्थान का किसान बेहाल है, वहीं मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान दिल्ली में राहुल गाँधी के पास हाजिरी लगाने में व्यस्त हैं। ’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर