कांग्रेस नेता हरीश रावत का बड़ा बयान, साल 2022 में भाजपा जाएगी और सत्ता में कांग्रेस आएगी

By अनुराग गुप्ता | Mar 09, 2021

देहरादून। उत्तराखंड में मचे सियासी घमासान के बीच में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब भारतीय जनता पार्टी सत्ता में नहीं आने वाली है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि मैं सत्ता में हो रहे बदलाव को देख रहा हूं। यहां तक की भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी यह माना है कि प्रदेश में उनकी वर्तमान सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि अब वो किसे लाते हैं। लेकिन वे 2022 में सत्ता में वापस नहीं आने वाले हैं। 

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। एक दिन पहले केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने के बाद अब रावत ने अपना इस्तीफा राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को सौंप दिया है। रावत के इस्तीफा देने के बाद यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा ? लेकिन कई नामों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं भाजपा मुख्यालय में बुधवार सुबह 10 बजे विधानमंडल दल की बैठक होगी।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर