6 साल के लिए निष्कासित कार्यकर्ताओं को वापिस नही लेगी भाजपा : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 26, 2021

शिमला  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने स्पष्ट रूप से कहा कि इन उपचुनावों में जिन पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है उनको वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है और किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र में प्रतिभा सिंह को मिल रही सहानुभूति से भाजपा खेमे में हे बेचैनी का माहौल

 

उन्होंने कहा कि इस बात को भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा के प्रभारी संजय टंडन ने कई बार कार्यक्रमों में भी दोहराया है। उन्होंने कहा कि अनुशासन भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और जिसके कारण प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों पर पूरा विश्वास है।  भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मज़बूत है और इन उपचुनवों में सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम कर रहे है।  उन्होंने कहा सत्ता का सेमीफाइनल भी हम जीतेंगे और 2022 का फाइनल भी। इन चुनावों में हम चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।  कांग्रेस इन चुनावों में कही भी  मुखाबले में नही है, आज कांग्रेस हिमाचल प्रदेश से भी लुप्त होने जा रही है। पूरे देश मे कांग्रेस पार्टी का सफाया हो रहा है और हिमाचल से भी कांग्रेस का सफाया तय है।

प्रमुख खबरें

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत

Indian Rupee vs. US Dollar | डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे का सुधार, शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत और डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सहारा

ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने पर उच्च न्यायालय ने उठाए संवैधानिक सवाल, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Yogini Ekadashi 2026: 88 हजार ब्राह्मणों के भोजन समान पुण्य, जानें Lord Vishnu पूजा की सही विधि