'बीजेपी 140 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी', Akhilesh Yadav बोले- मंगलवार के दिन मंगल होगा

By अंकित सिंह | May 30, 2024

लोकसभा चुनाव के प्रचार के अखिरी दिन अलग-अलग चुनावी सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये लोग पिछले 6 चरणों का चुनाव देख कर के लड़खड़ा गए हैं, ना केवल खुद लड़खड़ाए हैं अब ऐसे लड़खड़ाए हैं कि उन्हें छड़ी भी बचा पाएगी। घोसी में यादव ने कहा कि इस बार देश की 140 करोड़ जनता, इनको 140 सीटों के लिए तरसा देगी, क्योंकि इन्होंने किसानों को धोखा दिया, नौजवानों को धोखा दिया, माताओं बहनों के धोखा दिया। इन तीनों का त्रिकोणीय वार इन पर होने जा रहा है।

सपा नेता ने कहा कि हम अपने किसान भाइयों को कह के जा रहे हैं कि INDIA गठबंधन ने तय किया है कि ये बड़े लोगों का कर्ज माफ कर सकते हैं तो जब सरकार बनेगी हम अपने किसान भाइयों और गरीबों का कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा नौजवान नौकरी के लिए दर दर भटक रहा है, सरकारी नौकरी नहीं मिल रही, आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जो लोग आरक्षण से खिलवाड़ कर रहे हैं उनको जनता इस बार छोड़ेगी नहीं, उनको सबक सिखाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रिजल्ट आ रहा है 4 जून को, उस दिन मंगल का दिन है, उस दिन मंगल होगा। जो लोग झूठ बोल रहे हैं जनता को धोखा दे रहे हैं वो लोग PDA और INDIA गठबंधन से घबराए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: खड़गे का दावा, स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा ‘इंडिया’ गठबंधन, PM Modi पर बोली तीखा हमला

अखिलेश ने कहा कि मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि लोकतंत्र को बचाने के लिए, अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए...इंडिया गठबंधन की मदद करें। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 1 लाख किसानों ने आत्महत्या की, इतने युवाओं की नौकरियाँ चली गईं। बीजेपी ने रोजगार न देने का रिकॉर्ड बनाया। इंडिया गठबंधन आश्वासन देता है कि हम रोजगार देने का रिकॉर्ड बनाएंगे। बीजेपी 140 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी। 

प्रमुख खबरें

देशभर में 21 अक्टूबर को पहली बार मनाया जा सकता है Police Flag Day

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले DDA इंजीनियर के परिजनों को दिलाया ₹1.43 करोड़ मुआवजा

सड़क मंत्रालय ने Highway Projects में गंभीर हादसों पर दो निर्माण कंपनियों पर लगाया कड़ा नियम

Prabhas की Spirit अब Diwali 2027 पर होगी रिलीज, Ramayana Part 2 से बड़ा क्लैश