केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर एक लाख गांवों तक पहुंचेगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा-नीत केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर सत्तारूढ़ दल ने देश भर के एक लाख गांवों में कोविड-19 से बचाव व राहत गतिविधि चलाने की योजना तैयार की है और इस दौरान सभी कोरोना संबंधी नियमों का पालन करते हुए केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक कम से कम दो गांवों का दौरा करेंगे। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि कोविड-19 के मद्देनजर पार्टी सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर किसी प्रकार के समारोह का आयोजन नहीं करेगी बल्कि संकट की इस घड़ी में पार्टी लोगों की सेवा करेगी। बहरहाल, पार्टी की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि नड्डा ने साफ शब्दों में कहा है कि सातवीं वर्षगांठ के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘नड्डाजी के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के एक लाख गांवों में कोविड से संबंधित राहत व बचाव अभियान चलाएगी। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा