रथ यात्रा कार्यक्रम पर अडिग रहेगी BJP, तिथियों पर सरकार की अनुमति का इंतजार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2018

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पश्चिम बंगाल में अपने ‘रथ यात्रा’ कार्यक्रम पर अडिग रहेगी लेकिन इसकी शुरूआत राज्य सरकार के नयी तिथियों पर स्थिति स्पष्ट करने पर ही करेगी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के मुताबिक भाजपा ने आज मुख्य सचिव मलय डे, गृह सचिव अत्री भट्टाचार्य और पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र के साथ बैठक की।

यहां लालबाजार पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, “हमने राज्य सरकार को सूचित कर दिया है कि हम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही अपने कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते हैं। केवल तिथियों में परिवर्तन होगा।” “लोकतंत्र बचाओ” के तौर पर प्रचारित ‘रथ यात्रा’ कार्यक्रम कूचबिहार से सात दिसंबर को शुरू होना था लेकिन इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा होने की आशंका को आधार बनाते हुए राज्य सरकार ने अनुमति देने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा पर बैठक के अनुरोध पर बंगाल सरकार से नहीं मिला कोई जवाब: भाजपा

घोष ने कहा, “राज्य सरकार की अनुमति मिलते ही कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। सरकार के प्रतिनिधियों ने हमें सुना और कहा कि वह उचित समय पर हमें सूचित कर देंगे।” घोष के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ नेता मुकल राय भी बैठक में मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा