By अंकित सिंह | Oct 15, 2024
आज चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों ही राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आ जाएंगे। इन सब के बीच भाजपा में भी संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन का चुनाव कराने जा रही है। इसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होगा। आपको बता दें कि वर्तमान में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही पूरा हो गया है। वह मोदी सरकार में मंत्री भी है। भाजपा हमेशा एक व्यक्ति एक पद पर फोकस करती है। ऐसे में संगठन का चुनाव करना उसके लिए जरूरी हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग सह-प्रभारी होंगे। ओडिशा से लोकसभा सदस्य पांडा, इससे पहले दिल्ली के प्रभारी थे और संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चुनाव प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।