बंगाल चुनाव: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा की सीटों को लेकर की यह भविष्यवाणी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020

कोलकाता। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को ट्विटर पर दावा किया कि पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो अंक का आंकड़ा पार करने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने किशोर को अपना चुनावी रणनीतिकार बनाया है। किशोर ने कहा कि यदि भाजपा दो अंकों से अधिक सीट प्राप्त कर लेती है तो वह ट्विटर छोड़ देंगे। उन्होंने ट्वीट किया, “समर्थक मीडिया के एक वर्ग द्वारा बढ़ा-चढ़ा कर बनाए गए माहौल के विपरीत पश्चिम बंगाल में भाजपा को दो अंक का आंकड़ा पार करने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी।” 

प्रमुख खबरें

यक्ष प्रश्न: क्या विकसित भारत 2047 का लक्ष्य 2075 में हासिल होगा?

डिहाइड्रेटेड Sonam Wangchuk का Safdarjung Hospital में इलाज से इनकार, अपनी मांगों पर अड़े activist

एआई तकनीक सीखने वालों के लिए सर्वाधिक अवसर बनेंगे: प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह

Indian Airforce में Agniveer Musician पदों पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के पास IAF Join करने का मौका