अपने विधायकों को भोपाल से ‘एयरलिफ्ट’ कर अज्ञात जगह लेकर जाएगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2020

भोपाल। कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे देने के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस नीत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का निर्णय लिये जाने के बाद भाजपा अपने विधायकों को मंगलवार देर रात विमान से भोपाल से किसी अज्ञात जगह पर ले जाएगी। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभवत: इन विधायकों को मध्यप्रदेश से बाहर दिल्ली में किसी सुरक्षित जगह पर ले जाया जाएगा। हालांकि, विधायकों को यह नहीं बताया गया है कि उन्हें कहां ले जाया जाएगा, लेकिन उन्हें कहा गया है कि कुछ दिन बिताने के लिए वे अपना-अपना सामान लेकर आयें।

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध