By अजय कुमार | May 14, 2024
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद कहा कि चरण दर चरण विपक्ष की हताशा सामने आ रही है। विपक्षी नेताओं की भाषा व भावभंगिमा बिगड़ चुकी है। दावा किया कि भाजपा का प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के नेता केवल अपना घर बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सपा, कांग्रेस, बसपा सहित तमाम दलों के बचे गढ़ भी जनता ढहा रही है। विपक्ष को भी अपनी करारी हार का एहसास है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती सहित तमाम विपक्षी नेता प्रचार के लिए निकल नहीं रहे हैं। वहीं प्रत्याशी परिवर्तन का दौर अभी भी जारी है। मुस्लिम तुष्टीकरण का कांग्रेस-इंडी गठबंधन का एजेंडा जाहिर हो चुका है। इस बार 400 सीटें जीतकर भाजपा सरकार फिर बनने जा रही है।