2019 के आम चुनावों में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2018

लंदन। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। ।उन्होंने ब्रिटेन - भारत लीडरशिप सम्मेलन को दिल्ली से वीडियो के जरिए संबोधित किया। अगले साल आम चुनावों संबंधी एक सवाल पर गोयल ने कहा, ‘हमारी उपलब्धियों के आधार पर, मुझे भरोसा है कि 2019 के आम चुनाव में भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।’ 

 

उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने देश को भविष्य के लिए तैयार बनाने हेतु ‘इमानदार व पारदर्शी’ प्रणाली बनाई है। उल्लेखनीय है कि गोयल रेल व कोयला मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लिए दहाई अंक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करना ‘असंभव’ नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Canada पुलिस की एक गलती ने ले ली भारतीय दंपत्ति की जान, दुकान को लूट कर भाग रहे एक लुटेरे को पकड़ने के लिए दौड़ा दी रॉन्ग साइड में गाड़ी

Pride and Prejudice अभिनेत्री Rosamund Pike नाउ यू सी मी 3 के कलाकारों में शामिल हुईं

Delhi : कन्फर्म रेल टिकट उपलब्ध कराने के बहाने ठगने के तीन आरोपी गिरफ्तार

चुनाव से पहले नासिक में बड़ा उलटफेर, टिकट कटने से नाराज करंजकर का विद्रोह