MP में 50 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर के लिए काम करेगी बीजेपी: मुरलीधर राव

By सुयश भट | Nov 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने बीजेपी कार्यालय में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस किया। जहां मुरलीधर राव ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी 50 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर के लिए काम करेगी। इसके साथ ही मिशन 2023 विधानसभा के लिए बीजेपी ने यह टारगेट रखा है।

मुरलीधर राव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सम्पन्न हुए उपचुनाव में सरकार और संगठन ने समन्वय के साथ काम किया है।  मुरलीधर राव ने कहा कि धारणा थी कि उपचुनाव सरल नहीं था लेकिन चुनौतीपूर्ण जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा में हमने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

उन्होंने कहा कि एक समय में कांग्रेस पंचायत से संसद तक मजबूत थी, वैसे अब बीजेपी मजबूत रहेगी। वहीं आने वाले समय में बीेजपी का 50 फीसदी से ज्यादा वोट रहेगा। जिसके लिए हम हर बूथ पर बीजेपी को मिलने वाले वर्तमान वोट से 10 फीसदी वोट और बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:किसान और उसके बच्चों की मिली लाश से गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में 

इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दुनिया के सबसे ताकतवर नेता नरेद्र मोदी का मार्गदर्शन मिला है। 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन होने के लिए सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वगात किया।

शर्मा ने कहा कि देश में कई किसान नेता हुए है लेकिन 70 सालों में कृषि क्षेत्र में विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। आगामी दिसंबर तक देश के हर बूथ पर कमेटी बन जाएगी। देश के हर बूथ पर मन की बात सुनाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

ISRO ने 5 नवंबर को रचा था इतिहास, अंतरिक्ष में भेजा था पहला Mars Orbiter

Dubai से Ravi Uppal का प्रत्यर्पण तेज, Mahadev Betting App के हवाला नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा

Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा

Stockal Securities मामले में 1 Million Dollar के नुकसान से मानसिक रूप से टूटा निवेशक