भाजपा ने कश्मीर में पहली बार किसी सीट पर दर्ज की जीत, ऐजाज हुसैन ने कहा- दुष्प्रचार का पर्दाफाश हो गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2020

श्रीनगर। भाजपा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी जैसी क्षेत्रीय प्रभावशाली पार्टियों का सामना करते हुए मंगलवार को कश्मीर की किसी सीट पर पहली बार चुनाव जीत दर्ज की। ऐजाज हुसैन ने श्रीनगर में खोन्मोह- दो जिला विकास परिषद सीट जीती। वही ऐजाज अहमद खान ने बांदीपोरा जिले में तुलैल सीट जीतकर पार्टी को खुश होने का एक और मौका दे दिया। हुसैन ने अपनी कामयाबी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को श्रेय देते हुए कहा कि डीडीसी चुनाव भाजपा और शेष दलों के बीच मुकाबला था। 

उन्होंने कहा कि वे सभी भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर आए क्योंकि वे इससे भयभीत थे। लेकिन, इसके बाद भी भाजपा घाटी से सीटें जीती। अब, उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। लोग विकास चाहते हैं और यह विकास के लिए वोट है। भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि गठबंधन सांप्रदायिक दुष्प्रचार कर रहा था, लेकिन यह जीत दिखाती है कि अब उसके लिए कोई जगह नहीं है। हुसैन ने कहा, लोग विकास चाहते हैं और यह जीत हमेंविधानसभा में सीटें जीतने के लिए कड़ी मेहनत की खातिर प्रेरित करती है। श्रीनगर में डीडीसी चुनाव के लिए मतगणना पूरी हो गयी है और आधे सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: J&K में 280 DDC सीटों के लिए मतगणना जारी, जम्मू संभाग में भाजपा को बढ़त 

श्रीनगर के जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) शाहिद चौधरी ने कहा, श्रीनगर जिले में चुनाव अधिकारियों ने सभी 14 निर्वाचन क्षेत्रों में जिला विकास परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए हैं और विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम नतीजों के अनुसार सात निर्वाचन क्षेत्रों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं पूर्व वित्त मंत्री अल्ताफ बुखारी नीत जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी (जेकेएपी) के उम्मीदवार तीन क्षेत्रों में विजयी रहे हैं। चौधरी ने कहा कि चार राजनीतिक दलों- भाजपा, पीडीपीपी, नेकां और जेकेपीएम को एक-एक सीट मिली है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर नगर निगम वार्ड क्षेत्रों की चार सीटों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी