बंगाल में दो सामुदायिक क्लबों के सदस्यों के बीच झड़प, भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 18, 2020

कूचबिहार। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में बुधवार को दो सामुदायिक क्लबों के सदस्यों के बीच झड़प में भाजपा के एक स्थानीय नेता की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या का दी गई। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। नेता के परिजन ने बताया कि यह घटना तूफानगंज क्षेत्र में मां काली की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई। हालांकि, भाजपा ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा के बूथ सचिव कलाचंद कर्माकर (55) ने झगड़ा कर रहे दो क्लब के सदस्यों को शांत कराने का प्रयास किया तो लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

इसे भी पढ़ें: 'मिशन बंगाल' में जुटे अमित शाह और जेपी नड्डा, चुनाव समाप्त होने तक हर महीने करेंगे दौरा

वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींन्द्रनाथ घोष ने आरोपों को खारिज किया और उन्हें निराधार बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय झगड़े के कारण घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाजपा मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Patna में NDA का महिला आक्रोश March, आरक्षण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

मुझे असंभव शब्द सुनना पसंद नहीं.., लगातार 5वीं जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर आत्मविश्वास से भरे

Bollywood Wrap-up | 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, दीपिका कक्कड़ की कैंसर जंग, जानें आज की बड़ी खबरें!

Manipur में फिर भड़की हिंसा! Rahul Gandhi का BJP पर बड़ा हमला- उन्होंने ही आग लगाई है