West Bengal में चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में चुनाव के बाद हुई हिंसा में कुछ लोगों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर पार्टी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है।

आरोप है कि 10-12 लोग मोटरसाइकिल पर आए और शेख की गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने दो घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन किया और पुलिस को शव उठाने नहीं दिया।

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। भाजपा की उत्तर नदिया इकाई के अध्यक्ष अर्जुन विश्वास ने आरोप लगाया कि तृणमूल के ‘‘गुंडों’’ ने पार्टी कार्यकर्ता की हत्या की। हालांकि, जिले के तृणमूल नेता रुकबानुर रहमान ने हत्या के पीछे पारिवारिक कलह को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें तृणमूल कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है।

प्रमुख खबरें

Suriya Birthday: Garment Factory की नौकरी और कड़े Struggle के बाद ऐसे चमकी Saravanan की किस्मत

पश्चिम एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

Uttarakhand में अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल, सेना से लौटने के बाद मिलेगी नौकरी में मदद

आपने युवाओं के भविष्य को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुँचाया: NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा पलटवार