भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष Nitin Naveen दो दिवसीय दौरे पर Puducherry पहुंचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को पुडुचेरी पहुंचे। पंद्रह दिसंबर को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने बाद पुडुचेरी की उनकी यह पहली यात्रा है।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के तमिलनाडु मामलों के प्रभारी अरविंद मेनन एवं पार्टी के तमिलनाडु मामलों सह-प्रभारी डॉ. पी सुधाकर रेड्डी उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने नवीन का उनकी पहली यात्रा पर स्वागत किया।

पुडुचेरी पहुंचने पर भी पार्टी सदस्यों द्वारा नवीन का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रामलिंगम, गृहमंत्री ए नमस्सिवयम और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

ओडिशा की सभी Gram Panchayats को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए 44 दिन का विशेष अभियान शुरू

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप