भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, हमारा कार्यकर्ता किसी भी चनौती से नही डरता : खन्ना

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 26, 2021

शिमला  भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने अपने जुब्बल कोटखाई प्रवास में मिलान कार्यक्रमों में भाग लेते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा पार्टी है और हमारा कार्यकर्ता किसी भी चुनौती से नही डरता। हमारा कार्यकर्ता हर चनौती और विपरीत परिस्थिति का डट कर सामना करता है। 

इसे भी पढ़ें: सत्य और तर्क पर बात करे कांग्रेस, लोगों की भावनाओं को ठेस न पहुंचाए: जयराम ठाकुर

 

इस दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा के विरिष्ठ नेता श्याम लाल पीरटा के घर पर उनसे भेंट की। उन्होंने कहा की केंद्र और राज्य सरकार ने हर वर्ग के लिए धरातल पर काम किया है जो कि जनता पूरी तरह से जानती और समझती है।

 जनता कांग्रेस के पक्ष में कभी वोट नहीं करेगी केवल भाजपा को ही वोट करेगी और जिताएगी। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम मोदी हेल्थ आईडी कार्ड, स्वामित्व योजना, आयुष्मान सहकार योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना , स्वनिधि योजना एवं अन्‍त्‍योदय अन्‍न योजनाके अंतर्गत देश की जनता को बड़ा लाभ पहुंचाया है। देश की जनता को मुफ्त कोविड वैक्सीन और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्रदान कर एक लैंडमार्क स्थापित किया है।

 

इसे भी पढ़ें: हार सामने देख अवैध तरीकों पर उतरी भाजपा सरकार-कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा-सत्ता का दुरुपयोग भी नहीं रोक पाएगा भाजपा की हार

 

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने भी वृद्धा पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना , हिम केयर योजना, जनमंच कार्यक्रम, प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान योजना एवं सहारा योजना चला कर जनता का पूरा ख्याल रखा है।  उन्हों कहा कि भाजपा कृषि और बागवानी के हितों के लिए लड़ने वाली पार्टी है और इस वर्ग का दर्द समझने का काम भाजपा ने किया है। हमारी पार्टी ने इस क्षेत्र के सड़क की समस्या भी किया जो कि एक बड़ी समस्या थी। कांग्रेस के नेताओं ने केवल इस क्षेत्र के लोगों के साथ छलावा ही किया है।

प्रमुख खबरें

जयशंकर का America को दो टूक, आतंकवाद पर Zero Tolerance, वैध यात्रियों के Visa में न हो देरी

भारत टारगेट नहीं, US Visa Policy में बदलाव के बीच Marco Rubio ने की Indians की तारीफ

India-US की दोस्ती में नया अध्याय, 10 साल के लिए Defence Deal रिन्यू, Underwater निगरानी पर करार

Ukraine से West Asia तक... Delhi में S. Jaishankar और US नेता Rubio के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति