बीजेपी ने अन्ना हजारे को लिखा पत्र, कहा- आप सरकार के खिलाफ ‘जन आंदोलन’ में दें साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को पत्र लिखकर उनसे राजधानी की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ अपनी पार्टी के ‘‘जन आंदोलन’’ से जुड़ने का आग्रह किया है। अपने पत्र में गुप्ता ने आरोप लगाया कि ‘‘आप’’ सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक भ्रष्टाचार का नया नाम बन गई है और साफ-सुथरी व राजनीति में शुचिता के नाम पर सरकार में आए इस दल ने राजनीतिक शुचिता के सारे पैमानों को ध्वस्त कर दिया है। भाजपा नेता ने यह आरोप भी लगाया कि फरवरी महीने में उत्तर-पूर्व दिल्ली में हुए दंगे आप सरकार द्वारा ‘‘नियोजित’’ थे जिसमें कम से कम 53 लोगों का जान चली गई। उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘आपके नाम पर कुछ लोगों ने स्वच्छ राजनीतिक व्यवस्था की वकालत करते हुए आम आदमी पार्टी का गठन किया। झूठे वायदे, झूठे इरादों और सांप्रदायिक राजनीति के बल पर सत्ता में पुनः आने के बाद दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा नियोजित सांप्रदायिक दंगों का दंश झेला है। स्वच्छ राजनीति में शुचिता के नाम पर सरकार में आई आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक शुचिता के सारे पैमानों को ध्वस्त कर दिया है।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय