कोलकाता में भाजपा युवा मोर्चा की नेता गिरफ्तार, कोकीन बरामद: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2021

कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से भाजपा की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी से शुक्रवार को कोकीन बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्य सचिव गोस्वामी को उनके एक मित्र के साथ पकड़ा गया, जिसकी पहचान प्रबीर कुमार डे के रूप में हुई। दोनों एक कार में सवार थे। पुलिस ने कहा कि गोस्वामी के बैग और कार के अन्य हिस्सों से करीब 100 ग्राम कोकीन बरामद की गई। एक अधिकारी ने कहा कि गुपत सूचना के आधार पर न्यू अलीपुर थाना पुलिस ने गोस्वामी को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह अपनी कार खड़ी करने जा रही थीं। 

इसे भी पढ़ें: पांच राज्यों के क्या हैं चुनावी मूड, बंगाल और असम पर सबसे ज्यादा निगाहें

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, ‘‘पूर्व में हमने देखा है कि राज्य पुलिस ने शस्त्र मामलों में कई भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम शामिल कर दिया। इस मामले के बारे में मुझे बहुत अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है इसलिए मैं अभी ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं हूं।’’ इस बीच, राज्य की मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह शर्म की बात है कि पार्टी की महिलाएं तक इस तरह के गैर-कानूनी मामलों में संलिप्त पाई गईं।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा