वाजपेयी और बाल ठाकरे के विचारों से प्रेरित है महाराष्ट्र का गठबंधन: प्रधानमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि शिवसेना के साथ भाजपा का गठबंधन राजनीति से परे है और मजबूत भारत की इच्छा से प्रेरित है। गौरतलब है कि कुछ ही घंटे पहले भाजपा और शिवसेना ने लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव साथ लड़ने की घोषणा की है। मोदी ने कहा कि साथ में चुनाव लड़ने का फैसला राजग को मजबूत बनाता है। उन्होंने ट्वीट किया है, ‘मुझे विश्वास है कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की पहली और एकमात्र पसंद होगी।’

उन्होंने लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी और बाल ठाकरे के विचारों से प्रेरित होकर, भाजपा-शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य एकबार फिर ऐसे जनप्रतिनिधि चुने जो विकासोन्मुखी, भ्रष्टाचार मुक्त और भारतीय संस्कृति पर गर्व करने वाले हों। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि शिवसेना के साथ भाजपा का गठबंधन राजनीति से परे है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के शिवसेना से हाथ मिलाने पर बोली कांग्रेस, ED का डर दिखाकर किया गठबंधन

उन्होंने लिखा, ‘यह मजबूत और विकसित भारत देखने की आकांक्षा से बंधे हुए हैं।’ महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 पर और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियां गठबंधन के अन्य सहयोगियों को उनके हिस्से की सीटें देने के बाद इस साल प्रस्तावित 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बराबर बराबर सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगी।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: मैक्सिको की 3-0 जीत पर Claudia Sheinbaum ने दी बधाई, बोलीं - गर्व है

इमरजेंसी पर Sanjay Raut का BJP-Shinde गुट पर तीखा हमला, बोले- Indira Gandhi ने पार्टी नहीं तोड़ी थी

Delhi में अब Weekend पर मॉल नहीं, Family के साथ इन शानदार Light and Sound Shows का लें मजा

Neymar का Grand Comeback, स्कॉटलैंड पर 3-0 की जीत के बाद Brazil ने भरी खिताबी हुंकार