BJP की दिल्ली इकाई कार्यकारिणी की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में अपनी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता शुक्रवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी के अंदर मौजूदा संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में 2024 के संसदीय चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव समेत आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जाएगा जिसमें भाजपा नीत केंद्र सरकार की दिल्ली में विभिन्न पहलों एवं विकास कार्यों पर प्रकाश डालने के साथ अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के कथित ‘‘भ्रष्टाचार और विफलता’’ को ‘‘बेनकाब’’ किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Assam में Flood का खतरा! Arunachal की बारिश से हाई अलर्ट जारी, 3 लापता

Kolkata Building Collapse: तीन मंजिला गोदाम ज़मींदोज़, 50 लोगों के दबे होने की आशंका, 18 घायल

US-Iran MoU से खुश हुआ China, कहा- दुनिया के लिए Positive Signal है यह डील

Afternoon Nap के बाद होता है Headache? ये 5 गलतियां बन सकती हैं बड़ी वजह, जानें सही तरीका