भाजपा की दिखावे की नैतिकता का हुआ भंडाफोड़: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

 लखनऊ। वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं देने के लिए भाजपा की निंदा करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। अखिलेश ने ट्वीट किया कि विकास पूछ रहा है कि मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति, चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। 

अखिलेश ने कहा कि युवा तो पहले ही भाजपा को वोट नहीं दे रहे थे, अब बड़े-बुज़ुर्ग भी नहीं देंगे। सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा अंदर से टूट गयी है। अखिलेश ने यह ट्वीट लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं देने के परिपेक्ष्य में किया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी