बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव का भोपाल दौरा, सीएम समेत कई मंत्रियों से की मुलाकात

By सुयश भट्ट | Aug 11, 2021

भोपाल।  मध्य प्रदेश में बीजेपी की राजनीति में फिर सियासी मुलाकातों का दौर शुरु हो गया है। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय राजधानी भोपाल पहुंचे है। जहां विजयवर्गीय ने सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत कई मंत्रियों से मुलाकात की। उन्होंने वल्लभ भवन में सीएम शिवराज सिंह से मुलाकात की है।

आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय ने सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के बंगले पहुंचे। जहां विजयवर्गीय और अरविंद भदौरिया की बंद कमरे में काफी देर तक चर्चा हुई। जिसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह संवेदनशील सीएम हैं। और वही मुख्यमंत्री रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल से मेरे पुराने संबंध हैं और इसीलिए उनसे मुलाकात की। मंत्री अरविंद भदौरिया से मुलाकात पर बोले कि औपचारिक मुलाकात की। वहीं विजयवर्गीय ने कृषि मंत्री कमल पटेल से भी मुलाकात की है। जहां कमल पटेल ने उनके स्वागत में स्नेह भोज का आयोजन किया था।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश विधानसभा का 4 दिन का मानसून सत्र डेढ़ दिन में ही हुआ खत्म,विपक्ष ने ओबीसी आरक्षण पर किया हंगामा 

वहीं बीजेपी राष्ट्रीय ने इस दौरान राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कश्मीर दौरे पर भी जमकर तंज कसा। और कहा कि जहां जाते हैं, वैसे हो जाते हैं, खुद को कश्मीरी पंडित बताते हैं, तो उनकी सरकार थी तब क्या किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कश्मीरी पंडित शरणार्थी बन गए।

प्रमुख खबरें

Supreme court on Rajpal Yadav: इन पर कौन भरोसा करेगा, SC ने चेक बाउंस मामलों में राजपाल यादव को ₹5 करोड़ जमा करने के लिए 2हफ़्ते और दिए, फटकार भी लगाई

Jio को टक्कर देने Airtel लाया ₹3999 का Plan, 365 दिन वैलिडिटी और 150GB एक्स्ट्रा Data

Maharashtra CET में गड़बड़ी की जांच के लिए SIT गठित, CM Fadnavis ने दिए FIR के आदेश

Iran की मदद के फेर में ट्रंप ने चीन को भी लपेट लिया! जिस सैटेलाइट की सहायता से US बेस पर हुआ था हमला, उसे किसने तोड़ दिया?