By अभिनय आकाश | May 08, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को कोलकाता में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात करेंगे और उम्मीद है कि वे पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला करेंगे। क्या यह सुवेंदु अधिकारी होंगे या कोई और? सूत्रों के मुताबिक, भाजपा सरकार में दो उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं, जिनमें एक महिला नेता का होना लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा की नई सरकार दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति कर सकती है, जिनमें एक महिला नेता का होना लगभग निश्चित है। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आज शाम सभी विधायकों के साथ राजभवन जाकर अपना दावा पेश कर सकते हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नए मुख्यमंत्री के रूप में जिनका नाम अंतिम रूप से तय हो चुका है, वे आज शाम नवनिर्वाचित विधायकों के साथ कोलकाता के राजभवन जाएंगे और राज्यपाल के समक्ष औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश पश्चिम बंगाल में एक हिंदू हृदय सम्राट मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल में पहली बार एक हिंदू हृदय सम्राट मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मुस्लिम तुष्टीकरण का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। टीएमसी सरकार ने बंगाल की स्थिति पाकिस्तान जैसी बना दी थी। बंगाल के लोगों को आजादी मिलेगी। 24 घंटे के भीतर बंगाल में एक नए सूर्योदय का प्रकाश होगा," भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया।