भाजपा की नितियां व कार्यक्रम गरीब विरोधी--- हिमाचल आप

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 23, 2022

शिमला।  आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश ईकाई ने गैस सिलेंडर के दामों में अप्रत्याशित बढ़ौतरी पर भाजपा सरकार को घेरते हुये आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नितियां व कार्यक्रम हमेश ही गरीब विरोधी व पूंजीपतियों के हितैषी रहे हैं। पार्टी चुनावों से पहले सत्ता में आने के लिये ढोंग रचती है। और सत्ता में आते ही गरीबों का गला घोंटती है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने आज कहा कि खाद्य पदार्थों सहित आम जनजीवन में दैनिक उपयोग के सभी पदार्थों में अप्रत्याशित वृद्धि हो चुकी है लेकिन भाजपा सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है। बड़े उद्योगपतियों को जनता को लूटने की खुली छूट दे रखी है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की निति रही है कि चुनावों के बाद राजमर्रा की जरूरतों के सामान को मंहगा कर देती है। भाजपा हर बार की भांति चुनावों के खत्म होते ही आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने में विश्वास रखती है और हमेशा चुनावों में झूठ का सहारा लेती है । उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलकर वोट लेती है और चुनाव खत्म होते जी सारा चुनाव का पैसा आम जनता से इकठा करती है ये सचाई अब जनता जान चुकी है और जल्द ही भाजपा को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा।आम जनता पर बोझ डालना इनकी पुरानी आदत है और कहते है कि भारत बदल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल में आम आदमी पार्टी से कोई खतरा नहीं हिमाचल कांग्रेस

आप  प्रवक्ता ने कहा कि यह सब देख कर ऐसी शंका होती है कि इस लूट को सरकार की मौन स्वीकृति प्राप्त है। महंगाई, भ्रष्टाचार,बेरोजगारी एवं आर्थिक कुप्रबन्धन के खिलाफ पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चला कर सरकार को बेनकाब करेगी। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की

उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनावों के लिए शिमला के सभी वार्डों में निरंतर सदस्यता अभियान चला रही है ताकि आगामी चुनावों में 41 वार्डों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी उतारे जा सके। उन्होंने कहा कि आज विजय मटू जो कि भाजपा के कार्यकर्ता रहे है और उनके साथ मनोज भारद्वाज ,रुपाली, वासु, मोहित कुमार, दीपक रजनीश व हरीश ने समरहिल वार्ड से पार्टी का दामन थामा।संजौली से बहन ममता चंदेल जो कि समाज सेविका है और सदैव सामाजिक कार्यों में लगी रहती है

उन्होंने भी आज पार्टी पर विश्वास जताते हुए सदस्यता ली है। पार्टी हर वार्ड में अपना सदस्यता अभियान चला रही है व पार्टी को मजबूत करने के लिए हर एक कार्यकर्ता वचनबद्ध है। शिमला में जो नगर निगम पानी तक नही मुहैया करवा पा रही उससे और क्या आशा की जा सकती है। पूरा शहर पानी की हाहाकार से गूंज रहा है और भारतीय जनता पार्टी को नगर निगम में रहने का कोई हक नही है उनके मेयर को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John