सत्येंद्र जैन को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की दिल्ली इकाई के सदस्यों ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के निकट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री सत्येंद्र जैन को शहर सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) से हटाने की मांग की। जैन फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धन शोधन मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, “जैन लगभग दो महीने से जेल में हैं और फिर भी केजरीवाल ने उन्हें अपनी सरकार में मंत्री के रूप में बनाये रखा है।

इसे भी पढ़ें: ऐप आधारित कैब सेवा शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है गोवा सरकार: मंत्री मॉविन गोडिन्हो

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी, भाजयुमो की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वासु रुखड़ और संगठन के प्रभारी विष्णु मित्तल सहित भाजपा की दिल्ली इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। जैन की गिरफ्तारी के बाद जून में उनके पास मौजूद आठ विभागों को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंप दिया गया था। ‘आप’ ने जैन की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी केजरीवाल सरकार द्वारा स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए बेहतर कामों को रोकने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी