Pakistan के दूसरे बड़े नेवी एयरबेस में में घुसे BLA Fighters, मुनीर की सेना से आर-पार की जंग

By अभिनय आकाश | Mar 26, 2024

तुर्बत में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नौसैनिक हवाई स्टेशन पीएनएस सिद्दीकी पर भारी हमला हुआ है। इलाके से गोलीबारी और कई विस्फोटों की सूचना मिली है। इस बेस पर चीनी ड्रोन भी तैनात हैं। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की माजिद ब्रिगेड ने तुरबत में नौसेना एयरबेस पर हमले की जिम्मेदारी ली है। मजीद ब्रिगेड बलूचिस्तान प्रांत में चीन के निवेश का विरोध करती है और चीन और पाकिस्तान पर क्षेत्र के संसाधनों के शोषण का आरोप लगाती है। द बलूचिस्तान पोस्ट के मुताबिक, बीएलए का दावा है कि उसके लड़ाके एयरबेस में घुस गए हैं. इसके अलावा, इस बेस पर चीनी ड्रोन भी तैनात हैं।

इसे भी पढ़ें: Bilawal Bhutto ने पाकिस्तान में हिंदू समुदाय को होली की शुभकामनाएं दीं

20 मार्च को पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्प्लेक्स में कई विस्फोटों और गोलीबारी की सूचना के बाद शुरू हुई लड़ाई में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक और आठ आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने एक बयान में बताया कि आठ आतंकवादियों के एक समूह ने पोर्ट अथॉरिटी कॉलोनी में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें "सफलतापूर्वक विफल" कर दिया।

प्रमुख खबरें

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी