समुंदर में खूनी खेल, 13 जवानों का खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

By अभिनय आकाश | Oct 16, 2026

पाकिस्तान के लिए बलूच लड़ाके अब यही नासूर हो गए हैं। बलूचिस्तान के लड़ाकों के हाथों पाकिस्तानी फौजी तो पहले ही गाजर मूली की तरह काटे जा रहे थे। अब खबर है कि कराची और होर्मज के बीच के पाकिस्तानी समंदर में बलूचों ने 13 पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड को गोलियों से ढूंढ दिया। हमला समंदर यानी अरब सागर में हुआ। पाकिस्तानी कोस्टगार्ड को इन हमलों की कानों कान खबर नहीं लगी। दुनिया में बदनाम आईएसआई के खुफिया एजेंट सोते रह गए और बलोचों ने समंदर में खून की होली खेल दी। आज हमारी इस रिपोर्ट में बात इस पर है कि आखिर कैसे बलूच लड़ाकू ने समंदर में कत्लेआम मचा दिया। हर बार की तरह इस बार भी इस करारी हार और किरकिरी के बाद पाकिस्तानी सेना की बोलती पूरी तरह बंद हो गई। हमेशा की तरह गीदड़ भपकी देने वाली पाकिस्तानी फौज अब मुंह छुपाए बैठी है और कोई आधिकारिक बयान देने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रही। लेकिन हकीकत छुपाए नहीं छुपती। साल 2026 पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के लिए इतिहास का सबसे मनहूस और शर्मनाक साल साबित हो रहा है। जहां उनकी सेना हर मोर्चे पर पस्त नजर आ रही है। हैरानी की बात तो ये है कि पाकिस्तान जिस रास्ते से अपना तेल और राशन मंगवाता है वो समुद्री लाइफ लाइन अब खुद पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: Quetta Press Club के बाहर VBMP का धरना 6,386वें दिन जारी, परिजनों ने मांगी जानकारी

 
अगर पाकिस्तानी सेना ने खुद के कबूलनामे और सुरक्षा रिपोर्ट के आंकड़ों को देखा तो 2026 की शुरुआत से ही पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की दुर्गति देखने लायक है। पाकिस्तानी सेना के अपने आंकड़ों के मुताबिक 2026 के शुरुआती सात महीनों में ही उनके 500 से ज्यादा सैनिक गाजर मूली की तरह काटे जा चुके और मारे गए। साल 2026 के जुलाई महीने में तो पाकिस्तानी सेना के लिए किसी कयामत से कम नहीं था। जहां केवल 30 दिनों के भीतर 112 सैनिकों की लाशें उनके घर पहुंची। बीएएलए और बलूच विद्रोहियों के ताबड़तोड़ हमलों ने पाकिस्तानी फौज को अपने ही बनाए अड्डों पर छुपने पर मजबूर कर दिया। तटीय इलाकों से लेकर भीतरी शहरों तक पाकिस्तानी सेना पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दी गई है। हर शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान का पुराना पैतरा रहा है सच को छुपाना। इस बार भी पाकिस्तानी सैन्य कमान ने अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए चुप्पी साध रखी है। तटीय इलाकों में मीडिया पर ताले जड़ दिए गए हैं और कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए ताकि उनकी इस जिल्लत की खबरें बाहर ना निकले। 

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar की खातिर नौ हत्याएं करवाने का Anant Singh का दावा, JDU ने नकारा

अहमदाबाद Commonwealth Games 2030 के लिए केंद्र देगा 2000 करोड़ रुपये की मदद

खैर तस्करी गिरोह पर शिकंजा, Gurugram से 15 टन अवैध लकड़ी जब्त और व्यापारी अरेस्ट

SEBI ने कल्ट डॉट फिट और ईश्वरी ग्लोबल समेत 3 कंपनियों को IPO लाने की दी हरी झंडी