By अभिनय आकाश | Aug 20, 2026
पाकिस्तान के हालात बिल्कुल खराब हैं। एक तरफ जहां पाकिस्तान की सरकार आम लोगों के निशाने पर है तो दूसरी तरफ पाकिस्तानी सुरक्षा बल विद्रोहियों के निशाने पर है। वजह साफ है क्योंकि पाकिस्तानी सेना लगातार पूरे देश में अत्याचार करती है और यही वजह है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कोएटा जाने वाली जाफर एक्सप्रेस को विद्रोहियों ने निशाना बना लिया। जैकोबाद के पास ट्रेन के पहुंचने से कुछ वक्त पहले ही रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ जिससे पटरी पूरी तरह से तबाह हो गई। एतहात के तौर पर जाफर एक्सप्रेस को जैकोबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया। पुलिस के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। धमाके की जांच के बाद लगातार इलाके का कॉर्डन भी किया गया लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं आया।
बीएआरएस इस सफल ऑपरेशन की पूरी तरह से जिम्मेदारी लेकर सामने आया और उसने कहा कि जब तक बलूच मातृभूमि की पूर्ण आजादी और कब्जा करने वाली सेनाओं की वापसी नहीं होती तब तक वो ऐसे ही पाकिस्तानी सेना पर हमला जारी रखेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो पाकिस्तानी सेना की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है।
लगातार बलूचिस्तान हो, खैबर पख्तून ख्वाह हो हर जगह पाकिस्तानी सेना निशाने पर है। हालांकि बीआरएस के हमलों में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों को लेकर कोई स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। पाकिस्तानी सेना भी इस घटना पर मौन बरत रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो चारों तरफ पाकिस्तान की सेना इस वक्त मुसीबत से घिरी हुई है। क्योंकि सिर्फ बलूचिस्तान और खैबर पख्तून ख्वा ही नहीं बल्कि पीओके में भी पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ खुलेआम आवाज उठ रही है और पीओके से भी लोग यही चाह रहे हैं कि पाकिस्तान की सेना पीओके छोड़कर जाए। ऐसे में इस वक्त पाकिस्तान के हालात बेहद नाजुक हैं।