बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हुए नाथन एस्टल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2019

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ अगले हफ्ते शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिये स्पिनर नाथन एस्टल को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। दिसंबर में श्रीलंका को 1-0 से हराने वाली टीम में केवल एक बदलाव 32 वर्षीय एस्टल के रूप में किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम अब लगातार चौथी टेस्ट श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश में जुटी है। 

चयनकर्ता गाविन लार्सन ने स्वीकार किया कि एजाज पटेल को टीम से बाहर करना मुश्किल फैसला था जो संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहे थे। तीन टेस्ट मैचों की पहला टेस्ट हैमिल्टन में 28 फरवरी से शुरू होगा। टीम इस प्रकार है:- केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लाथम, जीत रावल, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोमे, टॉड एस्टल, टिम साउदी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट, मैट हैनरी और विल यंग। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार