By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 27, 2026
प्रत्येक वर्ष नवंबर की आखिरी हफ्ते में 'ब्लैक फ्राइडे' आते ही स्टोर्स से लेकर शॉपिंग ऐप्स पर भारी-भरकम डिस्काउंट की बाढ़ देखने को मिलती है। अक्सर फोन पर 50 से 80 प्रतिशत तक की छूट, फ्लैश सेल और 'सिर्फ कुछ घंटे बाकी हैं' इस तरह के नोटिफिकेशन लोगों को खरीदारी के लिए उकसाते हैं।
लेकिन इस बार, सोशल मीडिया पर तस्वीरें बदलती नजर आ रही है। एक तरफ कंपनियां सामान बेचने के लिए कई सारे विज्ञापन पेश कर रही है, तो दूसरी तरफ Gen-Z के बीच नो-बाय चैलेंज तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
क्या है नो-बाय चैलेंज?
यदि आप सोच रहे हैं कि इस चैलेंज में कुछ भी खरीदना मना है, ऐसा नहीं है। इस ट्रेड के मतलब यह संन्यासी बनना नहीं, बल्कि स्मार्ट बनाना है। वहीं, इस रुल के चलते युवा एक तय समय के लिए सिर्फ जरुरी चीजों पर ही पैसा खर्च करते हैं। वहीं, राशन, रेंट, ट्रैवल या रोज की चाय-कॉफी पर कोई रोक नहीं है, लेकिन अलमारी में पहले से पड़े 10 कपड़ों के बावजूद 11वीं हुडी खरीदना या सिर्फ 'अच्छा दिख रहा है' सोचकर रुम डेकोर का सामान ऑर्डर करने पर पूरी तरह से ब्रेक लिया है।
शॉपिंग से क्यों बच रहे Gen-Z?
ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा है कि आखिर हर ट्रेंड को सबसे पहले फॉलो करने वाली Gen-Z शॉपिंग से क्यों भाग रहे हैं? इसकी पहली और सबसे कड़वी वजह है जेब का हाल और यूपीआई का इस्तेमाल। आज के समय में एक क्लिक या क्यूआर कोड स्कैन करते ही पैसे अकाउंट से हवा हो जाते हैं।
जैसे ही महीने की 15 तारीख आते-आते जब बैंक बैलेंस डराने लगता है, तो पता चलता हैकि असली सुकून नए जूतों में नहीं बल्कि सेफ सेविंग्स में है। इस दौरान युवा समझ चुके हैं कि महंगाई के इस दौरा में शो-ऑफ करने से अच्छा है, अपने पैसों पर कंट्रोल रखें।
फर्जी डिस्काउंट के झांसे में नहीं आती ये पीढ़ी
दूसरा कारण यह है कि अब Gen-Z को मार्केटिंग के नाम पर बेवकूफ बनाना आसान नहीं है। इंटरनेट के इस दौर में हर कोई जनता है कि कई ब्रांड्स सेल से एक हफ्ते पहले दाम बढ़ा सकते हैं और फिर ब्लैक फ्राइडे पर वहीं पुराना रेट 'भारी डिस्काउंट' के नाम पर चिपका देते हैं।
ऊपर से 'ओनली 2 लेफ्ट इन स्टॉक' वाले मैसेज देखकर अब युवाओं को एक्साइटमेंट नहीं रही, बल्कि चिढ़ होती है। वैसे उन्हें यह साफ दिखता है कि कंपनियां जानबूझकर फोमो क्रिएट कर रही है, और यंग ऑडियंस अब इस जाल में नहीं फंसने वाली है।
'कम सामान, ज्यादा सुकून' है नया ट्रेंड
इतना ही नहीं, देर रात की बोरियत वाली शॉपिंग से भी लोग ऊब चुके हैं। कुछ समय पहले तक सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े शॉपिंग बैग्स के साथ 'हॉल वीडियो' बनाना बड़ा ट्रेंड था। इस समय हवा का रुख बदल चुका है। देर रात तनाव या बोरियत में ऑर्डर किए गए सामान जब घर आता है, तो दिन की खुशी के बाद सिर्फ पछतवा और कमरे में फालतू सामान का ढेर बचता है। इसी कारण अब कम समान, अधिक सुकून वाली वाइब सोशल मीडिया पर चल रही है।
अब कह सकते हैं कि, 'नो-बाय चैलेंज' किसी कंजूसी का प्रमाण नहीं, बल्कि अपनी शर्तों पर जीने का नया अंदाज है। Gen-Z का मनाना है कि असली स्टाइल डिस्काउंट के पीछे भागने में नहीं, बल्कि यह करने में है कि आपकी मेहनत की कमाई कहां खर्च हो।