एम्स डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान, कहा- छुआछूत से नहीं फैलता ब्लैक फंगस

By अंकित सिंह | May 24, 2021

कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में ब्लैक फंगस के भी मामले सामने आ रहे है। ब्लैक फंगस भी लोगों को अब चपेट में लेने लगा है। इन सबके बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि ब्लैक फंगस संक्रामक बीमारी नहीं है। यानी की ब्लैक फंगस छुआछूत से नहीं फैलता है। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि इम्यूनिटी की कमी के कारण ब्लैक फंगस होता है। यह साइनस, राइनो आर्बिटल और ब्रेन पर असर करता है। छोटी आत में भी देखा गया है। संदीप गुलेरिया ने यह भी कहा कि इसे अलग अलग रंगों से पहचान देना गलत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखें और उबला पानी पिएं।  इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ब्लैक संघर्ष को लेकर कहा था कि आज सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस(ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं। गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं। 5,424 मामलों में से 4,556 मामलों में पहले कोविड संक्रमण था और 55% मरीज़ों को डायबिटीज था। 

प्रमुख खबरें

Chawri Bazar हादसे पर CM Rekha Gupta सख्त, ठेकेदार पर FIR और इंजीनियर सस्पेंड

Aer Lingus Flight में बम की सूचना, French Air Base पर सुरक्षित उतारे गए 151 यात्री

CHOGM में बोले विदेश मंत्री S Jaishankar, Guyana को 500 मिलियन डॉलर की Line of Credit देगा भारत

राजस्थान में अवैध Sand Mining रोकने को छह Task Force गठित, तीन नदियों में निगरानी