हिमाचल प्रदेष में ब्लैक फंगस महामारी घोषित, स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश

By विजयेन्दर शर्मा | May 22, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी करोना पर पूरी तरह अंकुष नहीं लग पाया है लेकिन इस बीच ब्लैक फंगस ने आम जनमानस में चिंता और डर का महौल पैदा कर दिया है तो सरकार ने भी अब इस महामारी पर नियंत्रण पाने के लिये कमर कस ली है। प्रदेश में एकाएक ब्लैक फंगस के मामले साने लगे हैं जिसके चलते प्रदेश सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। ब्लैक फंगस महामारी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत यह अधिसूचना आगामी एक साल के लिए प्रभावी होगी। इसके बाद अब सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थान को इसके  उपचार के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार तथा आईसीएमआर द्वारा समय-समय पर जारी गाइडलाइंस पर अमल करना होगा। सभी निजी व सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को ब्लैक फंगस के मामलों को संबंधित सीएमओ के माध्यम से सरकार को रिपोर्ट करना होगा। स्वास्थ्य विभाग की अनुमति के बिना कोई भी इसको लेकर प्रचार नहीं कर पाएगा।

इसे भी पढ़ें: सोनिया का PM से आग्रह, ब्लैक फंगस के मरीजों को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं

राजीव सहजल ने कहा कि ब्लैक फंगस को लेकर सरकार पूरी तरह से सजग है तथा केंद्र के बाद प्रदेश में भी इसे महामारी घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि 14 मई से प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है लेकिन सप्ताह व 10 दिन में यह क्रम जारी रहेगा, तभी कहा जा सकता है कि मामलों में गिरावट आ रही है। उन्होंने अपील लोगों से की है कि वे वैक्सीन लगाने के लिए आगे आएं।

इसे भी पढ़ें: राहुल का आरोप, सरकार के कुशासन के कारण है ब्लैक फंगस बीमारी

इस बीच सरकार के लिये राहत भरी खबर यह है कि प्रदेष में कोरोना संक्रमितों के मामलों में कुछ प्रतिशत गिरावट आ रही है। बीते चार दिनों से लगातार कोरोना का ग्राफ घटता जा रहा है हालांकि अभी कोरोना से मौत के मामलों में गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। शुक्रवार को कोरोना से 57 लोगों की मौत हुई है जबकि 2334 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके अलावा प्रदेश में एक दिन में 4533 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव केसों का आंकड़ा 31425 रह गया है।

प्रमुख खबरें

Udhampur Encounter: सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी आतंकी, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Asian Games: ना खाना मिला ना कमरा, Japanese Cruise Ship पर 14 घंटे फंसे रहे Indian Players, बदहाल व्यवस्था

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Shah Rukh Khan और Kamal Haasan समेत फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

Hardik Pandya को साबित करनी होगी फिटनेस, West Indies के खिलाफ ODI Team से हुए बाहर