कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस का भी महाराष्ट्र में कहर, अब तक 52 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले साल कोविड-19 फैलने के बाद से अब तक दुर्लभ और गंभीर फंगल संक्रमण म्यूकरमाइकोसिस से 52 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। म्यूकरमाइकोसिस को ब्लैक फंगस के नाम से भी जाना जाता है। कोरोना वायरस से स्वस्थ हो रहे और स्वस्थ हो चुके कुछ मरीजों में यह बीमारी पायी गई है जिससे बाद यह चर्चा का विषय बन गयी है। इस बीमारी के मरीजों में सिर में दर्द, बुखार, आखों में दर्द, नाक में संक्रमण और आंशिक रूप से दृष्टिबाधित होने जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल तोड़ने वाली खबर, कोरोना के कारण नेत्रहीन माता-पिता ने नौ माह की इकलौती संतान को खोया

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के मामले बढ़ने और ब्लैक फंगस संक्रमण बढ़ने की रिपोर्टों के बाद राज्य ने आंकड़ें जुटाने तैयार कर दिए हैं। इससे पता चला कि ब्लैक फंगस संक्रमण से 52 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी 52 मरीजों की मौत देश में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद हुई। महाराष्ट्र में 2020 में बहुत कम लोगों की मौत हुई थी लेकिन इस साल ज्यादा मौत हुईं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि म्यूकरमाइकोसिस ज्यादातर उन कोविड-19 मरीजों में पाया जाता है जिन्हें मधुमेह है, रक्त में शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव होता रहता है या रक्त में आयरन का स्तर अधिक है। टोपे ने कहा कि कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इस बीमारी की चपेट में आने की आशंका अधिक होती है। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए राज्य सरकार ने 18 मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में अलग वार्ड बनाने का फैसला किया है। टोपे ने कहा कि इसके इलाज में कई विषयों में विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है क्योंकि यह फंगल संक्रमण नाक, आंख के जरिए फैलता है और मस्तिष्क तक पहुंच सकता है। महाराष्ट्र सरकार ने माना है कि राज्य में म्यूकरमाइकोसिस के कारण कम से कम आठ मरीजों को एक आंख से दिखना बंद हो गया है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi का World Cup में महा-धमाका, हैट्रिक के साथ तोड़े Ronaldo-Klose के रिकॉर्ड

ऑस्ट्रिया ने 2026 FIFA World Cup अभियान की धमाकेदार शुरुआत, Jordan को 3-1 से हराया

Samsung का Future Plan लीक! Galaxy Unpacked से पहले Z Fold 8 Ultra की तस्वीरें हुईं वायरल

NEET-UG री-एग्जाम से पहले Rahul Gandhi की रैली, BJP बोली- छात्रों को भटकाने की साजिश