Winter Superfood: महिलाओं के लिए काले या सफेद तिल, जानें Health के लिए क्या है बेहतर

By अनन्या मिश्रा | Feb 28, 2026

सर्दियों के मौसम में महिलाओं के शरीर को पोषण, ज्यादा गर्माहट और खास देखभाल की जरूरत होती है। आयरन कैल्शियम की कमी, हार्मोनल बदलाव, जोड़ों की समस्या और थकान इस मौसम में महिलाओं को अधिक प्रभावित करती है। ऐसे में तिल जैसे छोटे-से दिखने वाले बीज सर्दियों में महिलाओं के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं होते हैं। लेकिन अक्सर महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि काले तिल और सफेद दोनों तिलों में से ज्यादा फायदेमंद कौन है।

इसे भी पढ़ें: Heart Attack का खतरा होगा खत्म, बस 2 महीने पिएं यह Ayurvedic Drink, Cholesterol होगा कंट्रोल

काले तिल के फायदे

काले तिल में मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से महिलाओं को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।

काले तिल हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार होते हैं।

यह बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करने के साथ हेयर फॉल को कम करते हैं।

काले तिल के सेवन से शरीर में एनर्जी और गर्माहट को बढ़ाते हैं।

थकान, आयरन की कमी या PCOS से जुड़ी समस्याएं में काले तिल खास लाभकारी होते हैं।

काले तिल बिना छिले होते हैं, इसलिए इनमें मिनरल्स की मात्रा थोड़ी ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं।

सफेद तिल के फायदे

बता दें कि सफेद तिल में हेल्दी फैट्स, कैल्शियम और हड्डियों को मजबूत करने वाले मिनरल्स का का अच्छा स्त्रोत पाया जाता है। सफेद तिल को खाने से शरीर को इसके कई फायदे मिलते हैं।

सफेद तिल हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और बोन डेंसिटी को बढ़ाते हैं।

महिलाओं की ओवलऑल हेल्थ के लिए सफेद तिल फायदेमंद होते हैं। 

यह स्किन की नमी और जोड़ों की सेहत में भी सुधार करते हैं।

बच्चों, बुजुर्गों और कैल्शियम की कमी वाले लोगों को अपनी डाइट में सफेद तिल शामिल करना चाहिए।

आप सफेद तिल को लड्डू, चटनी और सलाद के रूप में आसानी से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कौन से तिल चुनें काले या सफेद

काले और सफेद दोनों ही तिल सेहत के लिए फायदेमंद हैं, तो डाइट में किसे शामिल करना चाहिए। ऐसे में आपके शरीर की जरूरतों और सेहत से जुड़ी समस्याओं पर यह निर्भर करता है कि आपको कौन से तिल अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योंकि हर तिल का अपना अलग पोषण और फायदा होता है। इसलिए सही चुनाव करना जरूरी है।

शरीर में आयरन की कमी, लगातार थकान महसूस होना और बालों का झड़ना आदि की समस्या होने पर आपको अपनी डाइट में काले तिल शामिल करना चाहिए। काले तिल आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंस से भरपूर होते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से खून की कमी दूर होती है और एनर्जी बढ़ती है।

वहीं हड्डियों की कमजोरी, कैल्शियम की कमी और महिलाओं की सेहत के लिए सफेद तिल फायदेमंद होती है। इनमें कैल्शियम और हेल्दी फैट्स का अच्छा स्त्रोत पाया जाता है, जोकि हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों की सेहत को सुधारने में मदद करता है।

इसके अलावा संतुलित पोषण, स्वास्थ्य और सर्दियों में गर्माहट के लिए आपको अपनी डाइट में सफेद और काले दोनों तिल शामिल करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Summer Tanning की छुट्टी! रसोई की चीजों से घर पर करें Pedicure, मिलेगा Instant Glow

Spider-Man का आखिरी सफर: Beyond the Spider-Verse की रिलीज डेट कन्फर्म, जून 2027 में मचेगा तहलका!

Nari Shakti Act पर पहली महिला राष्ट्रपति का समर्थन, Pratibha Patil बोलीं- PM Modi का प्रयास सराहनीय

RCB vs LSG: आरसीबी और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत, विराट कोहली के खेलने पर आया अपडेट