काली पोस्टर विवाद: 'रामायण सीरियल के राम' अरुण गोविल बोले- यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर सीधा प्रहार

By अंकित सिंह | Jul 07, 2022

डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई की डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं, काली के पोस्टर को लेकर लीना मण‍िमेकलई के खिलाफ कई मामले भी देश में दर्ज हो चुके हैं। भारत ने कनाडा के अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया है। काली फिल्म के पोस्टर में एक महिला को मां काली के बीच में दिखाया गया है जो कि सिगरेट पी रही थी। उनके हाथ में त्रिशूल, दरांति और एलजीबीटीक्यू प्लस कम्युनिटी का झंडा था। यही कारण रहा कि मां काली के इस पोस्टर को लेकर भारत में हर तरह विवाद छिड़ा हुआ है। भारत में हर ओर लीना मण‍िमेकलई की आलोचना भी की जा रही है।

आगा खां संग्रहालय ने हटाई वृत्तचित्र ‘काली’ की प्रस्तुति

आगा खान संग्रहालय ने कहा है कि वह हिंदू समुदाय की भावनाओं के आहत होने पर गहरा खेद व्यक्त करता है और उसने विवादित फिल्म की सभी ‘‘आपत्तिजनक सामग्री’’ हटाने के भारतीय मिशन के आग्रह के बाद वृत्तचित्र ‘काली’की प्रस्तुति को हटा दिया है। टोरंटो निवासी फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई ने शनिवार को ट्विटर पर अपने वृत्तचित्र काली का पोस्टर साझा किया था, जिसमें देवी काली को धूम्रपान करते और हाथ में एलजीबीटीक्यू का झंडा पकड़े दर्शाया गया था। इस पोस्टर के बाद हैशटैग अरेस्ट लीना मणिमेकलई के साथ सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। आरोप लगाया गया कि फिल्म निर्माता ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी