एयर इंडिया के एक बोइंग 777 विमान के छोटे इंजन से उठता दिखा काला धुआं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली हवाई अड्डे पर बुधवार रात तकनीकी जांच के दौरान एयर इंडिया के एक बोइंग 777 विमान के छोटे इंजन से काला धुआं निकलता दिखा जिसके बाद विमान को रोक दिया गया। जांच के दौरान विमान खाली था। एयरलाइन ने यह जानकारी दी। एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में बताया कि दिल्ली में बुधवार रात में इंजीनियर खाली विमान (777) की नियमित तकनीकी जांच कर रहा था। उसी समय ऑग्जिल्यरी पावर यूनिट (एपीयू) अपने आप बंद हो गयी।

एपीयू विमान का बेहद छोटा इंजन होता है और यह पीछे की ओर स्थित होता है। यह मुख्य इंजन को शुरू करने में आवश्यक विद्युत मुहैया कराता है। एयर इंडिया ने बताया कि हवाई अड्डे के कर्मचारी ने एपीयू से काला धुआं निकलते हुये देखा। इसके बाद उन्होंने इस पर अग्निशमन द्रव्य का छिड़काव किया। बयान में बताया गया है कि एपीयू का कवर हटा कर देखने पर जलने या आंतरिक नुकसान की बात सामने नहीं आई। हालांकि वहां थोड़े से तेल का रिसाव हुआ था जो सामान्य घटना थी। उन्होंने बताया कि विमान की विस्तृत जांच की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा था कि यह विमान बृहस्पतिवार तड़के 3.30 बजे सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना होने वाला था। 

प्रमुख खबरें

Maharajganj District Court में महिला पर हमले के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

Virat Kohli और Gill के शतक, पहले ODI में भारत ने West Indies को 8 विकेट से दी मात

Kylian Mbappe बाएं घुटने की चोट के कारण Nations League के 3 मैचों से बाहर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस किसानों के मुद्दे सुलझाएं या EC के प्रवक्ता बनें, कांग्रेस नेता का तंज