Religious Freedom India: इंडिया को ब्लैकलिस्ट करें, अमेरिकी पैनल ने फिर भारत की धार्मिक स्वतंत्रता पर उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | May 02, 2023

संयुक्त राज्य अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत की सरकार को धार्मिक ब्लैकलिस्ट में जोड़ने की सिफारिश की है, जहां धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अत्याधिक प्रताड़ना करने वाले मुल्कों को रखा जाता है। अपनी वार्षिक रिपोर्ट में, अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर संयुक्त राज्य आयोग (USCIRF) ने फिर से अमेरिकी विदेश विभाग से भारत को विशेष चिंता वाले देश के रूप में नामित करने का आह्वान किया। स्वतंत्र पैनल ने 2020 से पदनाम के लिए अपील की है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में 2024 के चुनाव प्रचार के लिए Biden, Harris ने दानदाताओं से की मुलाकात

भारत ने पूर्व में तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत करने के लिए यूएससीआईआरएफ की आलोचना की है। भारत ने इसे विशेष चिंता का संगठन भी बताया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जुलाई में एक कड़ी प्रतिक्रिया में कहा था कि ये टिप्पणियां भारत और इसके संवैधानिक ढांचे, इसकी बहुलता और इसके लोकतांत्रिक लोकाचार की समझ की भारी कमी को दर्शाती हैं।  

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल