तबलीगी जमात से जुड़े 360 विदेशियों को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू : गृह मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

नयी दिल्ली।  कोरोना वायरस के मद्देनजर देश की सीमाएं सील होने से पहले ही यहां से जा चुके ऐसे 360 विदेशियों को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिन्होंने भारत में तबलीगी जमात की गतिविधियों में हिस्सा लिया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने उन 960 विदेशियों को प्रत्यर्पित किए जाने की बात को भी खारिज कर दिया जो पर्यटन वीजा पर यहां आए थे और तबलीगी गतिविधियों में शामिल थे।  मंत्रालय ने कहा कि इन लोगों के खिलाफ पहले ही विदेशी अधिनियम के तहत वीजा शर्तों के उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि सभी पुलिस महानिदेशकों और पुलिस आयुक्तों को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के लिये निर्देशित किया गया है। तबलीगी जमात से जुड़े, कालीसूची में डाले गए 960 विदेशियों को प्रत्यर्पित किए जाने संबंधी एक सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी ने कहा, “इस स्तर पर प्रत्यर्पण का कोई सवाल ही नहीं…जब प्रत्यर्पण होगा तो वह स्वास्थ्य दिशानिर्देश के मानकों के मुताबिक होगा।” 

इसे भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- अब तक तबलीगी जमात के 647 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर