Got7 के मेंबर के साथ स्पॉट हुईं Blackpink की Jennie, डेटिंग की अफवाहों पर एजेंसी ने जारी किया बयान

By एकता | Sep 19, 2024

कोरिया के मशहूर बैंड ब्लैकपिंक की सदस्य जेनी की कुछ समय पहले दक्षिण कोरियाई बॉय बैंड GOT7 के सदस्य बैमबैम के साथ स्पॉट हुईं। इन दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयीं, जिसके बाद दोनों स्टार्स के रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ने लगीं। हालांकि, इन अफवाहों के आग पकड़ने से पहले ही गायिका की एजेंसी ने OA एंटरटेनमेंट ने स्पष्टीकरण जारी कर दिया। एजेंसी ने बताया कि जेनी और बैमबैम कुछ समय से दोस्त हैं।

इसे भी पढ़ें: Sean ‘Diddy’ Combs को अपना गुरु मानते थे Justin Bieber, उनके कांड सामने आने के बाद रहे पछता

जेनी की तस्वीरें सामने आने के बाद, BLACKPINK गायिका ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने वही पोशाक पहनी हुई थी जिसमें पैपराजी ने उन्हें रेस्तरां में क्लिक किया था। इंस्टाग्राम तस्वीरों में, वह एक कार के अंदर पोज देती हुई दिखाई दीं। हालांकि उन्होंने पोस्ट को कैप्शन नहीं दिया, लेकिन उन्होंने इसे एक काले दिल वाले इमोजी के साथ साझा किया।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup में India-Pakistan की भिड़ंत: Dubai की संतुलित Pitch पर किसका चलेगा राज?

Kerala के Thrissur में NH-66 पर दर्दनाक हादसा, 8 छात्रों की मौत

क्या है पिकैक्स माउंटेन, ईरान में अब इसके पीछे क्यों पड़े ट्रंप?

हम बातचीत के लिए तैयार हैं, यूके में मोहन भागवत के दौरे पर विरोध प्रदर्शनों के बीच आया RSS का बयान | Mohan Bhagwat UK Visit