उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग के इस्लामाबाद पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही हुआ धमाका, पाकिस्तान करेगा हमले के चीन एंगल की जांच

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2023

पाकिस्तान में एक बड़े आत्मघाती बम विस्फोट में तालिबान समर्थक मौलवी की चुनावी रैली में कम से कम 54 लोगों के मारे जाने के बाद सोमवार को शोक मनाने वाले सैकड़ों लोग रंगीन कपड़ों में लिपटे ताबूतों को पहाड़ियों में दफन स्थलों पर ले गए। रविवार को पाकिस्तान की अफगानिस्तान से लगी सीमा के पास एक राजनीतिक रैली स्थल पर हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 200 से अधिक लोग घायल हो गए। बाजौर जिले के खार शहर में आत्मघाती हमले का निशाना तालिबान समर्थक जमीयत उलेमा इस्लाम (जेयूआई) पार्टी थी।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir के अरनिया में बीएसएफ की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिए की मौत

क्या कोई चीन एंगल है?

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस दूसरे पहलू की भी जांच कर रही है कि हमले के पीछे के लोग चीनी-पाकिस्तानी संबंधों के खिलाफ थे। शायद यह इतना संयोग नहीं है कि बमबारी चीनी उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग के इस्लामाबाद पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही हुई थी। चीन ने पिछले एक दशक में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के जरिए पाकिस्तान में अरबों का निवेश किया है। चीनी उपप्रधानमंत्री की यात्रा का उद्देश्य एक दशक की मित्रता और चीन की हालिया सहायता का जश्न मनाना था जिसने पाकिस्तान को डिफॉल्टर होने से बचाया। 

प्रमुख खबरें

BRICS Summit 2026 | 7 साल बाद भारत आ रहे Xi Jinping! 67 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ 24 घंटे की यात्रा, जानें मोदी-जिनपिंग वार्ता का पूरा एजेंडा

PM SHRI Scheme पर केरलम सरकार जल्द ले फैसला, केंद्र ने भेजा पत्र

MP में Bank Strike से 7000 शाखाएं बंद, 5500 करोड़ का कारोबार थमा

Singapore में भारतीय NCC कैडेट्स ने Youth Exchange Program में लिया हिस्सा