हज़ारों दीप जलाकर किया शहीद सैनिको एंव कोरोना फाइटर्स को नमन

By दिनेश शुक्ल | Nov 13, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली पर्व के मौके पर शहीद गेट पर हज़ारों दीप जलाकर देश की रक्षा में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों एंव कोरोना काल में फाइटर्स की तरह  काम कर अपने प्राणों की आहुति देने वाले  योद्धाओ को  नमन किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कहा यह कार्यक्रम उन सैनिकों को समर्पित है, जो सीमा पर अडिग रहकर हमारे जान-माल और स्वाभिमान की रक्षा करने तत्पर रहते हैं। ये वही सैनिक हैं, जो देश को अपना परिवार मानते हैं और हर विपदा में चाहे बाढ़, महामारी, भूस्खलन, भूकंप हो या कोई भी आपदा, हर जगह बड़ी तत्परता से अपनी सेवाएं जाति-धर्म से ऊपर उठकर देते हैं। 

प्रमुख खबरें

CWMA के आदेश पर Cauvery Water Release का मुद्दा गरमाया, Supreme Court में सुनवाई के लिए याचिका सूचीबद्ध

Ram Mandir CEO Selection: दान विवाद के बीच 5300 आवेदकों में से 18 Shortlisted, इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू

Lok Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने पेश किए 4 Bill, कार्यवाही हुई स्थगित

पुतिन ने जमीन के सीने पर दिखा दी अपनी ताकत, धड़धड़ाते हुए भारत में ट्रेन लेकर आने वाला है दोस्त रूस! चीन हैरान, अमेरिका परेशान