इजराइल और फलस्तीन के खूनी संघर्ष के बाद अमेरिका बना दुख का साथी!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

यरूशलम।अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने फलस्तीनियों के लिए एक प्रमुख राजनयिक संपर्क कार्यालय को पुन: खोलने की योजना की घोषणा की है और ट्रंप प्रशासन की प्रमुख नीतियों को पलटते हुए करीब चार करोड़ डॉलर की नई सहायता राशि का भी ऐलान किया है। ब्लिंकन ने वेस्ट बैंक में संकटग्रस्त फलस्तीनी सरकार को समर्थन देने के अमेरिका के प्रयासों के तहत यह घोषणा की। मंगलवार को क्षेत्र के पहले आधिकारिक दौरे पर पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री ने इजराइल और फलस्तीन के बीच पिछले सप्ताह हुए संघर्ष-विराम को मजबूती प्रदान करने के मकसद से दोनों के नेताओं से मुलाकात की। गाजा पट्टी में इजराइल और हमास चरमपंथियों के बीच 11 दिन की लड़ाई के बाद संघर्ष-विराम हुआ।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सांसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं लोग: संरा प्रमुख

ट्रंप ने फलस्तीनियों के साथ एक तरह से हर क्षेत्र में असहमति दिखाते हुए इजराइल का भरपूर समर्थन जताया था। ब्लिंकन ने वेस्ट बैंक में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ बातचीत के बाद कहा, ‘‘जैसा कि मैंने राष्ट्रपति को बताया, मैं यहां फलस्तीनी शासन और फलस्तीनी जनता के साथ रिश्तों के पुनर्निर्माण की अमेरिका की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने आया हूं। ऐसे रिश्ते जो आपसी सम्मान के आधार पर बने हों और उनमें फलस्तीनियों तथा इजराइलियों के लिए सुरक्षा, स्वतंत्रता के अवसर एवं सम्मान के समान उपायों का साझा संकल्प हो।’’ उन्होंने बताया कि अमेरिका इस दिशा में यरूशलम में वाणिज्य दूतावास को पुन: खोलेगा जो वर्षों तक फलस्तीनियों के लिए वस्तुत: दूतावास की तरह काम करता रहा। ट्रंप ने 2018 में तेल अवीव से अमेरिकी दूतावास को यरूशलमस्थानांतरित करके वाणिज्य दूतावास के कामकाज को भी अमेरिकी दूतावास के अधीन कर दिया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य