एंटनी ब्लिंकन ने अजित डोभाल से की वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर तक ले जाने पर केंद्रित रही चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2021

नयी दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत-अमेरिका संबंध को ‘अगले स्तर’ तक ले जाने पर विशेष बल देते हुए बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल के साथ विविध द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत की। समझा जाता है कि दोनों के बीच करीब एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान अफगानिस्तान में तेजी से बदलती स्थिति एवं हिंद-प्रशांत साझेदारी के विषय छाये रहे। 

अमेरिकी विदेश मंत्री का पदभार संभालने के बाद ब्लिंकन की यह पहली भारत यात्रा और जनवरी में अमेरिका में सत्ता में आने के बाद जो बाइडेन प्रशासन के किसी उच्च पदस्थ अधिकारी की यह तीसरी भारत यात्रा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन मार्च में भारत आए थे जबकि जलवायु परिवर्तन पर अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी ने अप्रैल में नयी दिल्ली की यात्रा की थी। ब्लिंकन ने बाद में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापक चर्चा की। चर्चा का एजेंडा अफगानिस्तान में तेजी से बदल रहे सुरक्षा परिदृश्य, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारी को बढ़ावा देने के तौर तरीके और कोविड-19 महामारी से निपटने के प्रयास आदि था। ब्लिंकन ने सुबह में भारत में नागरिक संस्थाओं के नेताओं के साथ बैठक की। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकिन करेंगे भारत का दौरा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

बैठक के बाद ब्लिंकन ने ट्विटर पर कहा कि अमेरिका और भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं। ब्लिंकन ने कहा, ‘‘मुझे आज नागरिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिलकर खुशी हुई। अमेरिका और भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता साझा करते हैं। यह हमारे संबंधों की बुनियाद का हिस्सा है और भारत के बहुलवादी समाज और सद्भाव के इतिहास को दर्शाता है। नागरिक संस्थाएं इन मूल्यों को बढ़ावा देने में मदद करती हैं।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच