बदरपुर में रक्‍तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया ब्लड डोनेट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2021

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन सेवा भारती, बदरपुर एवं पीतमपुरा ब्लड बैंक ने साथ मिलकर बदरपुर में NTPC गेट नंबर 3 के सामने बारात घर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में रक्तदान दाताओं ने सहयोग किया। बता दें कि, रक्त का कोई विकल्प नहीं होता जब रक्त की आवश्यकता पड़ती है तो कई पेशेंट रक्त ना मिलने की वजह से अस्पताल में दम तोड़ देते हैं, जबसे कोरोना हुआ है लोग डर के कारण अस्पताल जाने से डरते हैं। जिस कारण अस्पतालों में रक्त की भारी कमी हो रही है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए सेवा भारती ने रक्त शिविर की योजना की। रक्त शिविर में 60 से अधिक दान दाता आये जिनमे से 41 यूनिट का रक्तदान हुआ। इनमें से 15 से अधिक लोगों का रक्तदान कुछ स्वास्थ्य कमियों के कारण नही हो पाया। 

इसे भी पढ़ें: अपने जन्मस्थली पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद ने कहा- सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे देश का सर्वोच्च पद मिलेगा

भारत माता को दीप प्रज्वलन के साथ यह कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुआ एवं शाम को 5:00 बजे समाप्त हुआ सभी रक्तदाता सेवा भारती के संदेशों पर स्वेच्छा से आए थे।सेवा भारती बदरपुर जिले के कार्यकर्ता समाज की सभी समस्याओं में समाज को बल प्रदान करते है। कोरोना समय मे ऑक्सीजन सेवा, बुजुर्ग देखभाल इत्यादि कार्यक्रम प्रमुखता से थे। सेवा भारती एवं संघ का मूल मंत्र नर सेवा नारायण सेवा है।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी