By अनन्या मिश्रा | Jun 14, 2026
हर साल 14 जून को दुनियाभर में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। विश्व रक्तदाता दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं बल्कि उन लोगों को सलाम करने का दिन है, जो बिना किसी स्वार्थ के अपना खून दान कर किसी की जिंदगी को बचाते हैं। अक्सर यह सुनने में आता है हॉस्पिटल में ब्लड की कमी है। किसी मरीज को ब्लड चाहिए, डिलीवरी के समय मां को ब्लड चाहिए या फिर कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज में बार-बार ट्रांसफ्यूजन की जरूरत पड़ती है। इस स्थिति में यदि समय रहते ब्लड नहीं मिल पाता है, तो जिंदगी और मौत के बीच का फर्क घटने लगता है। इस दौरान ब्लड डोनर किसी फरिश्ते की तरह सामने आते हैं।
बता दें कि उन्होंने ही मानव में रक्त के A, B और O ब्लड ग्रुप की खोज की थी। इस क्रांतिकारी खोज के लिए कार्ल लैंडस्टीनर को साल 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कार्ल लैंडस्टीनर की इस खोज के कारण ही आज इंसानों में सुरक्षित तरीके से ब्लड ट्रांसफ्यूजन संभव हो सका है। कार्ल के इसी योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल उनके जन्मदिन के मौके पर WHO ने इस दिन को मनाए जाने के लिए चुना।
हर साल विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर एक खास थीम रखी जाती है। इस बार की थीम की बात करें, तो साल 2026 में 'मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें, जीवन बचाएं' रखी गई है।