गुप्तांग से खून बह रहा था, छह साल की बच्ची दर्द से तड़प रही थी... पड़ोसी ने घर में घुस कर मासूम से की दरिंदगी, लड़की की हालत गंभीर

By रेनू तिवारी | Oct 08, 2024

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। वारदात समाज को शर्मशार कर देने वाली है। एक समय था जब पड़ोसी परिवार जैसे हुआ करते थे। लोग काफी विश्वास किया करते थे लेकिन आज का समय पूरी तरह से बदल चुका है। ताजा वारदात पड़ोसी शब्द को कलंकित करती हैं। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में 21 वर्षीय पड़ोसी ने छह वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना रविवार को हुई। बच्ची अपने दादा-दादी के घर पर अकेली थी, तभी आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया।

इसे भी पढ़ें: Video | पहली गोली लड़की के पेट में दूसरी लड़के के सिर के पार... बलात्कार के आरोपी का सुसाइड हुआ लाइव, फेसबुक पोस्ट में खुद को निर्दोष बताया

जब उसकी दादी खेत से लौटी तो उसने देखा कि उसकी पोती के गुप्तांग से खून बह रहा है। यह देख वह उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गई। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। अपनी पोती को भर्ती कराने के बाद वृद्धा थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घंटों पूछताछ और जांच के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में सफल रही।

प्रमुख खबरें

Coimbatore में Rahul Gandhi का नो शो, K Annamalai बोले- INDIA गठबंधन में सब ठीक नहीं है

Modi Cabinet Meeting में लिये गये बड़े फैसले, राजस्थान को रिफाइनरी और मेट्रो की सौगात, देश के किसानों को फिर दिया बड़ा तोहफा

Janhvi Kapoor ने Shikhar Pahariya संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Podcast में किया प्यार का इजहार

Shaurya Path: US-Iran-Israel War से क्या सबक ले रहा है भारत? महाशक्तियां क्यों हो रहीं हैं फेल?