मिलिये कश्मीर के 'रक्त पुरुष' से, Blood Man of Kashmir Shabir Hussain Khan ने 40 सालों में अपने खून से बचाई हैं सैंकड़ों जिंदगियां

By नीरज कुमार दुबे | Jan 05, 2024

कश्मीर में निर्दोर्षों और मासूमों का रक्त बहाने वाले आतंकवादियों की खबरें आपने काफी पढ़ी या सुनी होंगी लेकिन आज हम आपको कश्मीर के एक ऐसे शख्स से मिलवाने जा रहे हैं जो 40 सालों से अपना रक्त देकर लोगों की जान बचाने का मिशन चला रहे हैं। देखा जाये तो कश्मीर में हमेशा से ही अद्भुत और प्रेरणादायक कहानियाँ रही हैं और ऐसी ही एक कहानी शब्बीर हुसैन खान की है। हम आपको बता दें कि शब्बीर हुसैन खान को 'कश्मीर के रक्त पुरुष' के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि उन्होंने पिछले 43 वर्षों में रिकॉर्ड रक्त दान करके सैंकड़ों लोगों की जान बचाई है। शब्बीर हुसैन खान ने यह नेक काम 1980 में तब शुरू किया जब उनके दोस्त की जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में एक दुर्घटना हो गयी थी। उस समय वह अपने दोस्त के लिए रक्तदान करने अस्पताल गए और तब से पिछले चार दशकों से उनकी ओर से रक्त दान जारी है।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल